उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम 16 फरवरी को

उमरिया। जिला परियोजना समन्वयक संजय सिंह बघेल ने बताया कि जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी को किया गया है, इसके लिए जिले में 578 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसके माध्यम से 30786 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेगे।
उन्होने बताया कि परीक्षा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा तिथि में परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा केन्द्रों में जाकर परीक्षा दे सकते है। नव साक्षरों को परीक्षा केंद्र तक लाने मे अक्षर साथी, सामाजिक संस्था, वरिष्ठ नागरिकों, एन.एस.एस., एन सीसी, भारत स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र, जन अभियान परिषद मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं एवं अन्य का सहयोग लिया जा सकता है।
उन्होने परीक्षार्थियों के पात्रता के संबंध में बताया कि वह शिक्षार्थी सर्वे के व्दारा चिन्हांकित किया गया हो तथा अक्षर साथियों व्दारा नामांकन किया जाकर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व्दारा आईपीसीएल पध्दति से तैयार की गई उल्लास अक्षर पोथी प्रवेशिका से अध्ययन कार्य किया हो। साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कक्षाओ में वे शिक्षार्थी जिन्होंने प्रवेशिका पूर्ण कर अंतरिम मूल्यांकन में सफलता अर्जित की हो किंतु प्रमाण पत्र प्राप्त नही किया जा सका हो, वे इस मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो सकते है। ऐसे व्यक्ति जो पूर्व से शिक्षित है किंतु उनके पास किसी प्रकार का शैक्षणिक प्रमाण पत्र न हो, ऐेसे व्यक्ति को प्रमाणीकरण हेतु मूल्यांकन परीक्षा में शामिल किया जा सकता है। पूर्व परीक्षाओ में जिन परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम में सुधार की आवश्यकता है, उन्हें मूल्यांकन परीक्षा मे शामिल कराया जावे।