पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने हेतु सर्वे प्रारंभ
उमरिया – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस की सूची अद्यतन करने हेतु आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने हेतु सर्वे प्रारंभ किया गया है जिसमें क्लस्टर स्तर पर सघन मानीटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । संबधित नोडल अधिकारियों कों प्रशिक्षण दिया जा चुका है । सेक्टरवार प्रशिक्षण हेतु उपयंत्री, ग्राम विवि अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सरपंच, उप सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति में प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहनें कों कहा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।