केजरीवाल का कांग्रेस पर पलटवार- बोले डर और बहादुरी पर ज्ञान न ही दें तो अच्छा
नई दिल्ली, 28 जनवरी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान ‘मैं नहीं जानता कि बाकी पार्टी वाले मोदी जी से डरते हैं या नहीं, पर केजरीवाल की कांप जाते हैं’ पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि डर और बहादुरी पर आप ज्ञान न ही दें तो अच्छा है, देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर। केजरीवाल यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड जैसे मामले तक का जिक्र कर डाला।
गौरतलब है कि दिल्ली के शराब नीति घोटाले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा मोदी जी ने फर्जी केस बनाकर आप नेताओं को जेल में बंद करवाया। लेकिन नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में आज तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। और तो और इस मामले में वाड्रा जी को क्लीन चिट भी मिल गई।