निगहरी में आयोजित शिविर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

उमरिया – प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ देने तथा शासन व्दारा दी जाने वाली सेवाओं से हितग्राहियों को लाभांवित कराने के उददेश्य से मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत निगहरी में आयोजित शिविर का सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निरीक्षण किया एवं शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों, समस्याओं की जानकारी प्राप्त की । आपने निर्देश दिया कि शिविर तक आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए । जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव है, उनका तत्काल निराकरण करें । इस कार्य में लापरवाही नहीं बरते।