मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगरीय निकायों में 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा शिविर

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिले के नगरीय निकायो में 9 जनवरी 2025 को शिविर आयोजित किए जाएंगे । उन्होनें बताया कि नगर पालिका उमरिया अंतर्गत आंगनबाडी भवन वार्ड क्रमांक 16, नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड क्रमांक 15 10 जनवरी को , नगर परिषद नौरोजाबाद में 10 जनवरी को वार्ड क्रमांक 15 में, नगर पालिका परिषद पाली में वार्ड क्रमांक 2 के ब्रांच स्कूल परिसर में 10 जनवरी को , नगर परिषद मानपुर में वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाडी भवन में 10 जनवरी को तथा नगर परिषद चंदिया में वार्ड क्रमांक 12 गढी चौक में शिविर आयोजित किया गया है ।