पंचायत उप निर्वाचन 2024 प्रेक्षक की उपस्थिति में अंतिम रेंडमाईजेशन संपन्न
उमरिया – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करकेली जनपद पंचायत में एक जनपद पंचायत सदस्य तथा पंच पद हेतु करकेली एवं मानपुर जनपद पंचायतो में मतदान संपन्न होना है। इन पदों के लिए मतदान 9 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा।पंचायत उप निर्वाचन 2024 के लिए उमरिया जिले के नियुक्त प्रेक्षक गोविन्द सिंह चौहान की उपस्थिति में जनपद पंचायत करकेली रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में अंतिम रेंडमाईजेशन किया गया। रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत करकेली को निर्वाचन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए । प्रेक्षक गोविन्द सिंह चौहान रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत करकेली एवं प्रत्याशियों की अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खुलवाया गया एवं मतदान दलों का सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण उपरांत प्रेक्षक द्वारा मतदान दलों एवं सेक्टर अधिकारियों सहित निर्वाचन में संलग्न पुलिस सुरक्षा बल से चर्चा की गई तथा निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश दिए गए। निर्देश पश्चात मतदान दलों को मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारियों के साथ रवाना किया गया।