कैंडल मार्च निकाल लोगों को एड्स के प्रति किया जागरूक

उमरिया- विश्व एड्स दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस०बी चौधरी के निर्देशन अनुसार व एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल जलाकर एड्स से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों को एचआईवी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।
एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी ने बताया कि एड्स की रोकथाम एवं उसके बचाव के लिए शासन स्तर पर काफी जागरूक किया जा रहा है, काफी हद तक सुधार भी हुआ है। एचआईवी होने के चार कारण है, इसमें बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव का सबसे बेहतर माध्यम है। कैंडल मार्च का मुख्य उद्देश्य एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाना था, आज दुनिया भर में लाखों लोग एचआईवी से पीड़ित हैं जबकि सही एवं संपूर्ण जानकारी के माध्यम से काफी हद तक इसका रोकथाम संभव है। कैंडल मार्च के दौरान डॉ.संदीप सिंह, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा,अनुज रजक, विनीत साहू,प्रियंका यादव,युवा टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,मुस्कान महोबिया,साक्षी रैदास,अनुसूइया दहिया,सोनिया पटेल,सुलेखा राठौर,लष्मी महोबिया, यशवंत मरावी,विश्वजीत मालिक व स्वास्थ्य कर्मी व युवापीढ़ी उपस्थित रही।