नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास पाली एवं अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम गिंजरी में हम होंगे कामयाब पखवाडा के तहत कार्यक्रम संपन्न

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास पाली एवं अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम गिंजरी में हम होंगे कामयाब पखवाडा के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर घरेलू हिंसा रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई।
महिला थाना प्रभारी अरूणा व्दिवेदी ने कार्यक्रम में पास्कोे एक्ट, जेजे एक्ट, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम , बाल विवाह, महिला हेल्प लाईन नंबर, चाईल्ड हेल्प नंबर, सायबर क्राईम, इत्यादि की जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर से दिव्या व्दिवेदी व्दारा वन स्टाप सेंटर में महिलाओं हेतु प्रदाय सेवाओं एवं महिलाओं को विधिक साक्षरता एवं शासन व्दारा प्रदान की जा रही कानूनी सहायता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिलाएं, स्वसहायता समूह के सदस्य , आंगनवाड़ी कार्यकताएं, बालिकाएं, संबंधित संस्थाओं के शिक्षक गण, दिव्या गुप्ता सहायक संचालक महिला बाल विकास समेत सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।