‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत शासकीय स्कूल भरौला जिला उमरिया में किया गया कार्यक्रम

उमरिया। शासन के निर्देशानुसार 25 नवंबर से “ हम होंगे कामयाब पखवाडा” की शुरूवात की गई है जो 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा ,जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं लैंगिक समानता को बढावा देना है । शासन की मंशानुरूप उमरिया पुलिस द्वारा ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलो में जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे कार्यक्रम के दौरान बालक बालिकाओं को सायबर फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराध के संबंध जानकारी देते हुये जागरूक किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को बाल अपराध एवं पाक्सो एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी , साथ ही बाल विवाह के होने वाले दुष्परिणाम और इसके संबंध में बने कानून/अधिनियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शहडोल डीआईजी सुश्री सविता सोहाने की उपस्थिति में शासकीय स्कूल भरौला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीमान द्वारा बच्चो से संवाद किया गया एवं उन्हे पेन वितरित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभेच्छा व्यक्त की गई। इसी तरह उमरिया पुलिस की ओर से महिला थाना प्रभारी निरीक्षण अरूणा द्विवेदी द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलो में जाकर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे एवं पूर्व में वर्णित कार्यवाही की जा रही है साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के विषय में बतलाया जा रहा है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिये नुक्कड़-नाटक का आयोजन कराया जा रहा है । जागरूकता कार्यक्रम में थाना महिला पुलिस स्टाफ, समस्त स्कूल स्टाफ एवं बच्चे सम्मिलित हुये है ।