गौवंशो की सेवा कर उचेहरा गौशाला परिसर में किया पौधारोपण

उमरिया, 25 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण व गौवंशो सेवा के उद्देश्य से युवा टीम उमरिया के संस्थापक युवा हिमांशु तिवारी द्वारा हर वर्ष 25 नवंबर के दिन गौवंशो एवं पौधों रोपण किया गया। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत उचेहरा के गौशाला में पहुंचकर अनेकों गौवंशो की गुड व चारा खिलाकर गौशाला परिसर में पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि किसी भी शुभ अवसर पर युवा टीम उमरिया के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है साथ ही साथ मानवता सेवा पशु सेवा एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाता है।प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे। आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है।गौ-सेवा से जीवन में पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है।युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शुभ अवसरों पर मूक पशुओं की सेवा का सिद्धांत बनाएं एवं एक पौधा रोपण आवश्यक रूप से करें। इस दौरान खुशी सेन, प्रेरणा तिवारी, इच्छा तिवारी एवं सभी उपस्थित रहे।