सरगना संजू सारंग सहित गैंग के 05 साथी हथियारों सहित पुलिस गिरफ्त में
जबलपुर, 13 नवंबर। थाना तिलवारा में दिनंाक 10-11-24 को संजय उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रमनगरा घायल अवस्था में आया घायल को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में संजय उपाध्याय ने बताया कि तिलवारा पुल पर पान टपरा की दुकान चलाता है सुवह लगभग 10-30 बजे वह रमनगरा स्थित खेरमाई मंदिर के चबूतरा पर बैठा था तभी वहंा एक साईन मोटर सायकल से 2 लोग आये जिसमें से मोटर सायकल चलाने वाले ने मुंह बंाधा था पीछे वाला लडका जिसका नाम काला है जो सगड़ा क्रेशर बस्ती में रहता है, मोटर सायकल से उतरा और उसके ऊपर जान से मारने की नियत से बंदूक से गोली चलाया पर बंदूक से गोली नही चली इसके बाद वह वहां से भाग निकाला और अपने भाई सुनील उपाध्याय को घटना के बारे में बताया, भाई सुनील के कहने पर अपने दोस्त समीर दुबे ओैर लवकुश शुक्ला को घटना की जानकारी दिया इसके बाद वापस लगभग 1-50 बजे अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था, रास्ते मे ंशाहनाला रोड़ के पास अनुज खटीक और एक लड़का जिसने अपने मुंह में कपड़ा बांधा था मिले एवं पूछने लगे कि क्या हो गया और ऐसा कहकर अनुज खटीक ने सीधे उसके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी जो गोली दाहिने पैर की जांघ में लगी अनुज खटीक और अनुज का साथी मोटर सायकल से मेडिकल तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 408/24धारा 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।