15 से होगा ग्राम पिनौरा मे दुर्लभ सत्संग का आयोजन
नौरोजाबाद // उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पिनौरा के बरमबाबा हनुमान मंदिर प्रांगण मे समस्त ग्राम वासियों के तरफ से दिनांक 15 नवंबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक दुर्लभ सत्संग प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 14 नवंबर 2024 को दोपहर 2:30 बजे से विशाल कलश यात्रा की साथ होगी, साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ मे कथा वाचक स्वामी श्री विजयानंद गिरी जी महाराज ऋषिकेश के द्वारा दुर्लभ सत्संग प्रवचन के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, शिव जी, हनुमान जी की कथा , आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक श्रोताओं को सुनाई जाएगी,