जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया में बाइक रैली के माध्यम से न्ययोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह हुआ शुभारंभ
उमरिया 4 नवंबर- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशन अनुसार उमरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उमरिया के जिला प्रधान न्यायाधीश,अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता व जिला न्यायाधीश,सचिव के मार्गदर्शन में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 04 नम्बर से 9 नम्बर 2024 तक न्ययोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। इसी क्रम 4 नंबर 2024 को जिला न्यायालय उमरिया परिसर से विधिक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।बाइक रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व जिला न्यायाधीश जितेंद्र बाजोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली न्यायालय से होकर गांधी चौक,जयस्तंभ,स्टेशन चौक व रानी दुर्गावती चौराहे से होते हुए जिला न्यायालय परिसर में समापन की गई। रैली के दौरान उपस्थित सभी न्यायाधीश, एडवोकेट्स, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने विधिक सेवा पंपलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया।