MP स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्थान रखने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

उमरिया 4 नवंबर । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय उमरिया के मंगल भवन परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय सज्जन उत्कृष्टि उमावि विद्यालय, अशा० आर सी स्कूल उमरिया, सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल, नेहरू कान्वेट विद्यालय तथा केन्द्रीय विद्यालय उमरिया के साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ताओ सहित जिलेवासियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अशा० आर सी स्कूल उमरिया तथा सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल ने प्रथम,  केन्द्रीय विद्यालय ने व्दितीय तथा शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय ने त़ृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग व्दारा बनाई गई रंगोली में आंगनबाडी कार्यकर्ता कांता बर्मन एवं उनकी टीम ने प्रथम, माधुरी कुशवाहा एवं उनकी टीम ने व्दितीय तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनीता महतो, वंदना सेन एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिलेवासियांे ने भी रंगोली में हिस्सा लिया जिसमें कशिश गुप्ता ने प्रथम, कुमकुम गुप्ता ने व्दितीय तथा विकास गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों व्दारा पुरस्कार वितरित किया गया । कार्यक्रम में आयोजक, विद्यालयों के प्राचार्याे , स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी सम्माानित किया गया।