पटाखा विक्रय स्थलों पर पानी के टैंकर एवं बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखनें के कलेक्टर ने दिए निर्देश
उमरिया 16 अक्टूबर। आगामी 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योेहार मनाया जाना है । त्योहार पर जिले के विभिन्न नगरों, कस्बो के व्यक्तियों को विस्फोटक नियम के तहत आतिशबाजी रखने एवं विक्रय किए जाने की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए जारी की जाएगी । पटाखा स्थलों पर पानी के टैंकर, फायर बिग्रेड तथा विद्युत सप्लाई की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए । उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने दीपावली त्योहार में अस्थाई आतिषबाजी पटाखा विक्रय के संबंध में आयोजित बैठक में दिए । बैठक में एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम मानपुर कमलेष नीरज, तहसीलदार, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,थाना प्रभारी समस्त उपस्थित रहे ।