वर्ष 2023-24 में 1.7 लाख लोगों को नौकरी दी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने
मुंबई, 29 अगस्त। वित्त वर्ष 2023-24 की कंपनी की सालाना रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में कमी आने की बात दर्शायी गई थी। जिस पर चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जोर देते हुए कहा कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की वजह कर्मचारियों द्वारा नौकरी के एक अलग मॉडल का चुनाव था न कि उनको निकाला गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में मुकेश अंबानी ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने बीते वित्त वर्ष में हर घंटे के हिसाब से करीब 20 लोगों को नौकरी दी है। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 6.5 लाख हो गई है। साल 2029 के बाद रिलायंस के एजीएम के दौरान के शेयरों में उछाल आया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्रुप ने पिछले वित्त वर्ष में 1.7 लाख लोगों को रोजगार दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन की प्रकृति वैश्विक स्तर पर बदल रही है, जिसका मुख्य कारण तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले व्यापार मॉडल हैं। इसलिए, रिलायंस सिर्फ पारंपरिक प्रत्यक्ष रोजगार मॉडल के बजाय, नए प्रोत्साहन- आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रही है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कमाई करने में मदद मिलती है और उनमें उद्यम की भावना पैदा होती है।