चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने से किया इंकार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह खबर किसने फैलाई, पार्टी छोड़ने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जहां हूं, वहीं पर हूं। सोरेन ने शनिवार को कहा कि कुछ रोज से ऐसी चर्चा है कि चंपई सोरेन जल्द ही दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद पार्टी का दामन थामने वाले हैं। यह अफवाहें फैल रही हैं, जिसके बारे में हमें कुछ नहीं पता है।
बहरहाल राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि चंपई सोरेन के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में लोबिन से मुलाकात में क्या बात हुई? इस सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा, “हमको कुछ नहीं पता। क्या सच है, क्या झूठ, हम ठीक हैं। जहां पर हैं, वहीं पर हैं.” अफवाहों को खारिज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमको खुद पता नहीं है कि हम किस जगह जा रहे हैं और किस जगह नहीं।