राजनीति में व्यस्त कंगना – फिल्मों के लिए समय नहीं

मुंबई, 16 अगस्त। अभिनय से राजनीति के दोहरे दौर की ओर चल पड़ी अदाकारा कंगना रनौत के लिए यह दोहरा रास्ता आसान नजर नहीं आ रहा। हाल ही में यह बात सामने आयी की नए-नए राजनीतिक करियर में कंगना काफी व्यस्त हैं जिसके चलते उन्हें फिल्मी दुुनिया के लिए समय निकाल पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता और पहली बार सांसद बनीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्मों की तरह ही राजनीति की दुनिया में भी सफलता हासिल की। कंगना से जब सवाल पूछा गया कि क्या वे पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बाद वे पूरी तरह से फिल्में करना छोड़ देंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी प्राथमिकता अब पॉलिटिक्स रहेगी और वे फिल्में भी करती रहेंगी। लेकिन कंगना ने हाल ही मेें दिए एक इंटरव्यू में कहा- एक लोकसभा सांसद होने के नाते मेरा कार्यभार बढ़ा है। मैं जहां से सांसद हंू इस इलाके में बहुत बाढ़ आती है। तो मुझे हर जगह जाना होता है। वहां की जनता से मिलना होता है। सांसद होने के नाते यह मेरा फर्ज बनता है कि वहां काम ठीक से हो रहा है कि नहीं, इस पर ध्यान रखूं। उन्होंने माना कि लोकसभा सत्र की वजह से फिल्मों की शूटिंग की टाइमिंग सेट ही नहीं हो पा रही है। उनका फिल्मी करियर सफर कर रहा है।