भारत-मालदीव समझौता, चीन परेशान

भारत ने मालदीव में 920 करोड़ रुपये का निवेश किया था जिसके तहत भारत और मालदीव के बीच हुए समझौते हुआ कि पानी की सप्लाई और सीवर सफाई का काम मालदीव के 28 द्वीपों में अब भारत संभालेगा। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद इसका ऐलान किया कि इससे मालदीव के 28 हजार लोगों को फायदा होगा। भारत और मालदीव के बीच बेहतर संबंधों की यह अच्छी शुरूआत है।
प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और मालदीव और भारत के संबंधों में आए तनाव के बाद दोनों देशों में हुआ यह नया समझौता भारत विरोधियों को चुभ सकता है, लेकिन ऐसे वक्त में जब बांग्लादेश में भारत समर्थित सरकार का तख्तापलट हुआ है, ये भारत की कूटनीति के लिहाज से अच्छी खबर है। दरअसल मालदीव में लगभग 1190 द्वीप हैं जिनमें से 200 द्वीपों पर ही आबादी है। 150 द्वीप ऐसे हैं जिन्हें पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। अब स्थिति ये होने वाली है कि 200 में से 28 द्वीपों की व्यवस्था भारत के हाथ में आ जाएगी।