करण जौहर सलमान खान और कार्तिक आर्यन के साथ काम नहीं करेंगे

मुंबई, 27 जुलाई। करण जौहर ने सलमान के साथ बनने वाली द-बुल और कार्तिक आर्यन के साथ बनने वाली एक वॉर फिल्म पर काम बंद कर दिया है। फिल्म दोस्ताना 2 के दौरान करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ अनबन हुई थी। हालांकि इसके बाद 2023 में कार्तिक ने ऐलान किया था कि वो करण जौहर और एकता कपूर की एक एपिक वॉर फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसी खबर मिलने के बाद साफ हो गया था कि करण जौहर और कार्तिक के बीच अब सब ठीक हो गया है। लेकिन हाल ही में फिल्मों को बंद करने के कारण करण जौहर की ओर से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि फिलहाल इस फिल्म को क्यों नहीं बनाएंगे।
बड़े बजट की फिल्म ‘योद्धा’ के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद करण फिलहाल दोबारा जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। करण-सलमान दोनों इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे, क्योंकि इसके जरिए वे पहली बार साथ आ रहे थे। इससे पहले करण ने सलमान खान के साथ बनने वाली वॉर फिल्म ‘द बुल’ पर भी काम बंद कर दिया था।