डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में अनिल कपूर की झकास’ एंट्री

मुंबई, 2 जुलाई। अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले करण जौहर ने इस शो का पहला सीजन होस्ट किया था. करण जौहर के बाद मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट करने की जिम्मेदारी सलमान खान पर सौंपी थी। एपिसोज के शुरूआत में एक्टर को सबकी तारीप करते हुए देखा जाता है, जिसके बाद सभी लोग सोच में पड़ जाते हैं। वहीं जब वह कहते है कि कुछ लोग शो में सिर्फ तमाशा करने आए है तो कुछ खुद के नहीं बल्कि अपने फॉलोअर्स के दम पर ट्रॉफी जीतने चाहते हैं, जिसके बाद सभी के चेहरे का रंग बदल जाता है।
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले वीकेंड का वार में अनिल कपूर को उस वक्त सबसे ज्यादा गुस्से में देखा गया जब वह लवकेश कटारिया और विशाल पांडे से बात करते नजर आते हैं। अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 3 के साथ डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में एंट्री की है। इससे पहले कई बार सलमान खान के इस रियलिटी शो में बतौर मेहमान शामिल हो चुके अनिल कपूर अब जियो सिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं। उनका ये नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।