विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंचीं, पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को हराया

पेरिस, 6 अगस्त। पेरिस ओलंपिक के 50 किलो वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में वनेश फोगाट को मुश्किल ड्रॉ मिला है। भारत की बेटी ने पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर यह जीत अपने नाम दर्ज की है। लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विनेश फोगाट ने अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन युवी सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। विनेश मंगलवार को सुसाकी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में आखिरी मिनट में 0-2 से पिछड़ रही थीं। भारतीय रेसलर ने मैच खत्म होने से 30 सेकंड से तगड़ा दांव लगाकर हार को जीत में बदल लिया। विनेश फोगाट का इसके बाद क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विनेश फोगाट का पहला ही मुकाबला गत चैंपियन और नंबर-1 रेसलर युवी सुसाकी से हुआ। युवी सुसाकी के नाम 4 वर्ल्ड कप खिताब भी हैं। जाहिर है विनेश को अगर जीतना था तो उन्हें अपना बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी था। और उन्होंने ऐसा किया भी और मैच जीतकर यह साबित कर दिया कि वे इस ओलंपिक में मेडल जीतने आई हैं।