सूने मकान में हुई लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार
जबलपुर/बरेला, 7 अगस्त। बरेला में एक जुलाई को चार लुटेरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाते लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आकर्ष इन्कलेव में जे.एन. पाण्डे के मकान में जो परिवार लगभग 3 महीनों से अपने गांव उत्तर प्रदेश में हैं। इनके मकान में घुसकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी की सूचना पर मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो संदेही जितेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ जित्तू उम्र 34 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला बेलबाग, सदा साहू उम्र 34 वर्ष निवासी चेरीताल हनुमान मंदिर के पास कोतवाली, गोलू शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी कछियाना साहू मोहल्ला लार्डगंज, दीपू विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव नगर कोतवाली को थाने लाकर पूछताछ की तो लूट करना स्वीकर किया।
पुलिस ने आरोपियांे के पास से लूटे गए 86 ग्राम सोने के जेवर एवं 150 ग्राम वजनी गली हुई चांदी तथा घटना को अंजाम देने में उपयोग की गई 2 मोटर सायकिल एवं 3 मोबाईल जप्त’ करते हुये 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी बरेला प्रमोद साहू के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, संतोष पटेल, अटल जंघेला, मनोज पाण्डे, आरक्षक मोह. इस्माईल, प्रमोद सोनी, रंजीत यादव तथा चैकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सायबर सेल के अंमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।