शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद्द – भारत हर मदद को तैयार
नई दिल्ली, 6 अगस्त। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं। उन्हें औपचारिक शरण अनुरोध पर यूके, यूएस और ब्रिटेन से अभी तक कोई उचित जवाब नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि यूके और ब्रिटेन उनके अनुरोध पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। ज्ञात हो कि बांग्लादेश में हिंसा तेज होती देश शेख हसीना भारत के हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। बहरहाल हालातों के मद्देनजर वे अभी भारत में और कुछ दिन रूक सकती हैं।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के गृह विभाग के अनुसार शरण लेने के लिए शेख हसीना को सबसे पहले उस देश में शरण का दावा करना चाहिए जहां वो सबसे पहले पहुंच हैं। ब्रिटेन का मानना है कि यही सुरक्षा का सबसे तेज मार्ग है। इसी कारण हसानी का यूके में शरण अनुरोध अभी भी अटका हुआ है। लेकिन शेख हसीना की बहन शेख रेहाना और भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक जो ब्रिटेन की नागरिक हैं, जिसके चलते शेख हसीना यहां औपचारिक शरण की प्रबल दावेदार हैं। ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि वह भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य देशों में औपचारिक शरण पर विचार कर रही हैं। इस मामले में भारत सरकार का बयान यह है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में रहना चाहती हैं या नहीं यह फैसला सरकार ने उनपर छोड़ा है।
भारत सरकार ने उन्हें हरसंभव मदद को तैयार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार बांग्लादेश के आर्मी चीफ और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों के भी संपर्क में हैं। भारतीय उच्चायोग और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की प्राथमिकता है। इसके अलावा भारत सरकार ने बांग्लादेशी सुरक्षाबलों से बांग्लादेश में मौजूद हिंदुओं पर हमले को रोकने के लिए भी कहा है।