अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 15 चायना चाकू, 1 पिस्टल 2 कारतूस जप्त

जबलपुर, 6 अगस्त। हनुमानताल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरबाज खान उम्र 21 वर्ष एवं छोटू उर्फ सोहरब उम्र 24 वर्ष तथा शहबाज उफ आबिद उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी बड़ी मदार टेकरी से पूछताछ करने पर पुष्कर मेला राजस्थान से 250 रूपये प्रति नग की दर से बटनदार चायना चाकू खरीदकर 500 से 1000 रूपये में बेचने हेतु लाना स्वीकार किया। आरोपी अरबाज से 6 बटनदार चायना चाकू, छोटू उर्फ सोहरब से 5 बटनदार चायना चाकू तथा शहबाज उर्फ आबिद से 4 बटनदार चायना चाकू जप्त करते हुये तीनो के विरूद्ध प्रथक प्रथक 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 4 आरोपियों को 15 चायना चाकू एवं 1 पिस्टल , 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकड़ा गया है।
इसी प्रकार मुखबिर से खबर मिली कि बकरा मंडी भानतलैया में एक व्यक्ति अवैध हथियार रखेे खड़ा है सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई ठक्कर ग्राम उर्दू स्कूल मैदान में मुखबिर के बताये हुलिए का व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अकरम अंसारी उम्र 50 वर्ष निवासी किलकारी गार्डन के पास हनुमानताल बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल तथा 2 कारतूस मिले। जिन्हें जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल एवं कारतूस के सम्बंध में पूछताछ जारी है।