नेपाल में भूस्खलन में फंसे मध्यप्रदेश के यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता – सीएम
भोपाल, 01 अक्टूबर। नेपाल में आयी भयावह बाढ़ सेे अब तक लगभग 200 लोगों की मृत्यु होने की खबर प्राप्त हुई है। लगभग 100 से अधिक लोग घायल हैं एवं 50 लोगों लापता बताए जा रहे हैं। जनता में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह कई क्षेत्र पूरी तरह डूब गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश से पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गए डिंडोरी के 7, जबलपुर के 6 और रीवा के 4 जन काठमांडू में फंसे हैं बताए जा रहे हैं, जिनके सकुशल वापसी के प्रयासों पर मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए विदेश मंत्रालय से गुहार लगायी है कि मप्र के सभी 17 यात्रियों को शीघ्र ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया की व्यवस्था करें।
भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में भूस्खलन के बाद से ही बचाव कार्य तेजी से जारी है। काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही भू उत्खनन और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल बह गया। सभी लोग इस स्थान पर फस गए थे। नेपाल सरकार की मदद से सभी को हेलीकॉप्टर के सहारे काठमांडू तक 2 दिन पहले पहुंचा दिया गया था। बाढ़ में फंसे लोगोें को तेजी से एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ में फंसे मध्यप्रदेश के यात्रियों की सूचना मिलने के बाद यह हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए, जिनसे संपर्क करके जानकरी ले सकते हैं। जिला कंट्रोल रूम जबलपुर 0761-2623925 और नोडल अधिकारी अनुग्रह सिंह (संयुक्त कलेक्टर) 9713813496 है।