रामपथ पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का प्रकरण गर्माया, मंडल आयुक्त को सौंपा पत्र
लखनऊ, 29 जुलाई। अयोध्या राम पथ निर्माण के दौरान प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक मांग पत्र पंचायती मंदिर के प्रमुख सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वैद्य, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्षअधिवक्ता राजीव शुक्ला, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल आयुक्त गौरव दयाल को सौंपा गया, मंडल आयुक्त ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जिलाधिकारी अयोध्या को दिए।
पत्र में कहा गया है कि अयोध्या शहर में स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के तिराहे पर लगभग 40-50 साल पूर्व प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की स्थापना पंचायती मंदिर के द्वारा की गई थी, रामपथ निर्माण के चैड़ींकरण में स्थापित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर को कुछ समय के लिए प्रशासन के आदेश से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हटा दिया गया था, इस दौरान मंदिर में मौजूद विग्रह को राम जानकी मंदिर साहिबगंज में कुछ दिनों के लिए रखवा दिया गया था, प्राचीन शिव हनुमान मंदिर से भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है, वर्तमान स्थान पर विग्रहों की पूजा अर्चना में असुविधा को देखते हुए मंदिर के उत्तर दिशा में कुछ भूमि खाली है इस खाली भूमि में शिव हनुमान मंदिर की स्थापना हेतु व्यवस्था कराया जाना अत्यंत आवश्यक व न्याय संगत है, शिकायत की पत्र में यह भी कहा गया कि इस संबंध में मंदिर के सदस्य अपर जिला अधिकारी नगर से पहले मिले थे।
इस दौरान मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर आपके समक्ष बातें विस्तार से रखी गईं, इस संबंध में महोदय द्वारा मंदिर को पुनःस्थापित करने के विचार को लंबित रखा गया प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांग को रखते हुए यह कहा कि भक्तगणों में श्रद्धा और आस्था को देखते हुए प्राचीन शिव मंदिर को पुनः सीतापुर आंख अस्पताल के सामने उत्तर दिशा में जहां खाली भूमि पड़ी हुई है इस खाली भूमि के स्थान को निश्चित करते हुए मंदिर की स्थापना करने हेतु आदेश प्रदान किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि भक्तों की आस्था व श्रद्धा को देखते हुए एवं मंदिर की प्राचीनता को देखते हुए इस विषय पर में व्यक्तिगत रूप से प्रयास करूंगा। ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में अधिवक्ता राकेश वैद्य सदस्य पंचायती मंदिर, मनीष पांडेय राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू महासभा, अधिवक्ता राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, अनुभव जायसवाल पूर्व महामंत्री भाजपा, पंडित ओंकार नाथ तिवारी, अंकित वैद, मुकुल वैद, आयुष वैद्य, तारकेश्वर नाथ, संयम कृष्णा, ऋषभ वैद्य, रामखेलावन, रजनीश वैद, शुभम वैद, रितेश कुमार,इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।