हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, 28 जुलाई। गढ़ा थाना में दिनांक 20 अप्रैल 2024 को राजा विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी शक्ति नगर गुप्तेश्वर की रिपोर्ट पर अपराध घारा 147, 148, 149, 307, भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया। उक्त प्रकरण मंे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 1 अन्य आरोपी ऋषभ पाल पिता नीरज पाल उम्र 24 वर्ष निवासी कृपाल चैक का घटना के दिन से ही फरार था। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह द्वारा फरार आरोपी ऋषभ पाल को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले को 3000/- (तीन हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गयी थी।
ज्ञात हो कि फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थान गढा की टीमें लगायी गयी। क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा पतासाजी करते हुये फरार ईनामी आरोपी आरोपी ऋषभ पाल पिता नीरज पाल उम्र 24 वर्ष निवासी कृपाल चैक को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना गढा के सुपुर्द किया गया। थाना गढ़ा में ऋषभ पाल को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार ईनामी आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, मानस उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही।