बाजार में बहार, नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी
मुंबई, 3 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की जिससे सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। बाजार की इस तेजी में निवेशकों की भी जमकर कमाई हुई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ खुले और सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.68 अंक चढ़कर 79,855.87 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 94.4 अंक की बढ़त के साथ 24,236.35 अंक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि, प्री-ओपन मार्केट में सेंसेक्स ने 9.02 बजे पर 80,129 का स्तर छू लिया था। इसके बाद बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।
शेयर मार्केट में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक चढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में 79,855.87 का नया हाई लेवल छू लिया, तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक चढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा। फिलहाल, 10.31 बजे सेंसेक्स 79,478.82 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आइ। टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।