राहुल गांधी रायबरेली से रहेंगे सांसद, वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव
नई दिल्ली, 17 जून। लोकसभा चुनाव के 4 जून को आए नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की दो सीटों रायबरेली और वायनाड जहां से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की, पर संशय बना रहा कि राहुल गांधी किस सीट से सांसद रहेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे। इस पर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में मुहर लग गई कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे और वायनाड सीट छोड़ेंगे। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि वायनाड की खाली सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे। वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इस निर्णय से बहुत खुश हूं।