UP – पूर्वांचल किसान यूनियन का भाजपा मे विलय
कुशीनगर, 9 मई। पूर्वांचल किसान यूनियन कुशीनगर के वरिष्ठ नेता अपने कार्यकताओ व समर्थको सहित बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण किये।पूर्वांचल किसान यूनियन कुशीनगर के वरिष्ट नेता पप्पू पाण्डेय अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ व समर्थको सहित भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण किये।
गौरतलब है कि उन्हें व उनके कार्यकर्ताओ को उप्र के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सदस्य्ता ग्रहण कराया। सदस्य्ता ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास से प्रभावित होकर हमने सदस्य्ता ग्रहण की है। आज देश जहाँ मोदी सरकार में विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है वही प्रदेश योगी सरकार में निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा की मजबूती के लिए मैं अपना सत प्रतिशत देने का प्रयास करूंगा साथ ही उन्होंने कुशीनगर लोक सभा प्रत्यासी विजय कुमार दुबे द्वारा बीते कार्यकाल में जिले में कराए गए विकास कार्यो की गिनती करते हुए उपस्थित जन आवाम से उन्हें पुनः जितने की अपील की। इस दौरान तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।