वन विभाग नरसिंहपुर रेंजर पर जानलेवा हमला

जो अधिकारी अपना काम निष्पक्ष निर्भीक तरीके से कर रहे हैं उन पर हमले होना अब आम बात हो गई हैं। वनमाफिया काफी मजबूत होते जा रहा है उन्हें अधिकारियों के ऊपर हमले कराने पर जरा भी डर नहीं लग रहा है।

मामला यह नरसिहपुर ज़िले का है जहाँ वन विभाग नरसिहपुर में पदस्थ दिनेश मालवीय, वन परिक्षेत्र अधिकारी, नरसिहपुर पर रात करीब 10.30 बजे घर पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया।

हुआ यूँ कि दिनांक 09/09/2020 को दोपहर 2.53 बजे मुगंवानी बीट के कक्ष क्रमांक पी 80 थाना मुगंवानी अंतर्गत ट्रैक्टर जिसका नंबर एम पी 49 बीए 0108 को अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण करने हेतू वनभूमि में प्याउ कर रहा था जिसे गिरधारी लाल श्रीवास्तव परिक्षेत्र सहायक मुगंवानी, धर्मेन्द्र मेहरा बीट प्रभारी मुगंवानी, विजय पाठक वनरक्षक बीट प्रभारी डूडवारा, नीतेश पुरोहित वनरक्षक बीट प्रभारी डूंगरिया, सुरेन्द्र सिंह राजपूत वनरक्षक बीट प्रभारी देवनगर के साथ ट्रेक्टर को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) सी में कार्यवाही हमराही पुलिस स्टाफ मुगंवानी को लेकर कार्यवाही की गई।

ट्रैक्टर मालिक सुदामा आ डब्बल राय साकिन गाडरवाराखेडा थाना मुगंवानी का कार्यवाही में दखलनदाजी करते हुए मौका पंचनामा में हस्ताक्षर नहीं किये गये,
ज़ब्त टैक्टर को परिक्षेत्र कार्यालय नरसिहपुर लाकर रखा गया, उक्त टैक्टर मालिक के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 34577/17 दिनांक 09/09/2020 पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 10/09/2020 को दोपहर 12 बजे उक्त कार्यवाही के संबंध में पूछताछ करने हेतू सुदामा राय, मुकेश राय एवं एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम वह नहीं जानते किंतु वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिहपुर उसे चेहरे से पहचान लेंगे वे लोग टैक्टर को छोडने वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिहपुर दिनेश मालवीय पर दबाव बना रहे थे, और वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिहपुर को देख लेने की धमकी देकर चले गये।
दिनेश मालवीय द्वारा बताया गया कि दिनांक 10/09/2020 की रात्रि 10.30 बजे दो लड़के जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी वो लोग मेरे बंगले पर पहुंचे जो मुंह में कपड़ा मास्क लगाये हुए थे जिनमें से एक काले रंग की शर्ट पहने हुए था जिसने मुझे बातों में उलझाकर, मेरी कालर पकडकर बाहर खींचा और दूसरे लड़के ने मुझे सिर पर राड मारने के लिए हुआ तो मैंने बचाव किया जिससे मेरे दाहिने हाथ में चोट खरोच के निशान आये हैं। शोर शराबा होते वन परिक्षेत्र अधिकारी नरसिहपुर दिनेश मालवीय की पत्नि व बच्चों के चींखने पर दोनों हमलावर वहां से भाग गये।

दिनेश मालवीय द्वारा टैक्टर मालिक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है इस घटना से वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी भयभीत हैं।

उच्च अधिकारियों को कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत दी गई।