पहले 5000 दो फिर बनेगा प्रधानमंत्री आवास?

पंचायतों के भ्रष्टाचार में कहीं ना कहीं अधिकारियों का संरक्षण

नरसिंहपुर जिले में जनपद करेली अंतर्गत पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं ग्राम पंचायत रीछई के भ्रष्टाचार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद अब अगला नंबर ग्राम पंचायत खमरिया का है।

जी हां ग्रामीणों द्वारा दर्जनों शिकायत करने के बाद भी ग्राम पंचायत खमरिया के भ्रष्टाचार की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

हाल ही में ग्राम पंचायत खमरिया की महिला रजनी बाई यादव ने कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है और कहा है कि हम मजदूरी कर अपना जीवन भरण पोषण करते हैं हमारा नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया है और हमें लाभ नहीं दिया जा रहा है सरपंच सचिव रोजगार सहायक सचिव की मिलीभगत से हमें लाभ नहीं दिया जा रहा है सरपंच व रोजगार सहायक सचिव का कहना है कि पहले तुम ₹5000 रूपये दो फिर हम लाभ देंगे।

शिकायत में महिला ने कलेक्टर से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है अब देखना है कि कार्रवाई कब तक होती है या यूं ही पीड़ित व्यक्ति चक्कर पे चक्कर लगाते रहेगा