गोटेगाव एसडीएम निधि सिंह गोहल से हुई हमारी चर्चा

गोटेगाव तहसील में तत्कालीन एसडीएम दिनेश तोमर अधिक नही टिक पाये और उनका स्थानांतरण शासन ने नरसिंहपुर से बाहर अन्य जिले में कर दिया गया।

अब डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर सुश्री निधि सिंह गोहल को गोटेगाव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है।

हमारी चर्चा हुई एसडीएम निधि सिंह गोहल से,उन्होंने चर्चा में बताया कि सबसे पहले मेरी प्राथमिकता,महामारी कोरोना और किसानों की समस्याओं को निराकरण करने की होगी।