प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य कर्मी पुलिस स्टाफ व पत्रकार बंधुओं का कोरोना योद्धा के रूप में हुआ सम्मान

सोशल डिस्टेन्स के साथ किया गया कोरोना योद्धाओं का सम्मान।

23.05.2020 दिन शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष की प्रेरणा से आज कोरोना योद्धाओं का सम्मान बरमान चौकी प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, भाजपा नर्मदा मंडल अध्यक्ष रामनारायण(गब्बू)सोनी, ठाकुर राजीव सिंह प्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष अविनाश पैठणकर, रोहित शुक्ला ने सम्मान किया।

जिसमें अतिथि के रूप में करेली एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, एसडीओपी मोहंती मरावी, तेंदूखेड़ा डीएसपी राजमार्ग (गुर्जर जी) नायब तहसीलदार मेडम करेली सुआतला थाना प्रभारी अक्रजय धुर्वे एवं बरमान चौकी प्रभारी ओपी शर्मा एवं समस्त पुलिस स्टाफ एवं राजस्व अधिकारी आरआई, पटवारी सचेंद्र सोनी अतुल उपाध्याय ग्राम कोटवार एवं लोकतंत्र के चौथा स्तंभ पत्रकार साथी बंधुओं का कोरोना योद्धाओं का स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी अभिलाष मिश्रा ने कहा कि यह महामारी इतनी जल्दी नही जाने वाली इसलिये हम सभी को शासन प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा और सोशल डिस्टेन्स का पालन करना होगा मास्क लगाईये और समय समय पर सेनेटाईजर का इस्तेमाल कीजिए और कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सभी का मनोबल व हौसलाअफजाई की।

करेली एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने भी लोगों को शासन प्रशासन के नियमों का पालन करने को कहा व जो लोग होम कोरेंटाइन में हैं उनको शासन प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने को कहा साथ में यदि कोई संदिग्ध आपकी नजर में हो तो तत्काल प्रशासनिक अधिकारीयों को सूचित करें।