बैक अधिकारी की मारपीट पर माहौल गर्म

बैंक बंद कर लौट रहे प्रबंधक व सहायक को एसडीएम के ड्राइवर ने डंडे से पीटा

जिला नरसिंहपुर- गोटेगांव मध्य प्रदेश ग्रामीण शाखा बैंक स्थानीय प्रबंधक तेज सिंह परस्ते एवं उनके कार्यालय सहायक के साथ एसडीएम के काफिले के सामने डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है

बैंक अधिकारी ने कहा कि बीते 24 मार्च को दोपहर 2:30 बजे जब वह अपने कार्यालय सहायक के साथ बैंक बंद कर घर लौट रहे थे
तभी रास्ते में मिले एसडीएम ने उन्हें रोका और इस दौरान उनसे ड्राइवर ने डंडे से मारपीट की बैंक अधिकारी का कहना है
की इस तरह की घटना से अब कर्मचारियों के मन में भी भय बना है शाखा प्रबंधक परस्ते ने बताया कि बैंक शाखाएं खुली रखने पूर्व में नरसिंहपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किए थे
बीते 24 मार्च को सुबह 10:30 बजे उन्होंने बैंक खोला और दोपहर 2:30 बजे शाखा बंद कर वह कार्यालय सहायक के साथ घर लौट रहे थे
इसी दौरान गोटेगांव थाने के सामने एसडीएम का काफिला खड़ा हुआ था दोनों कर्मचारियों को बुलाकर घूमने का कारण पूछा जिस पर उन्हें बैंक कार्य की जानकारी देते हुए जारी परिचय पत्र भी दिखाए
उनसे कहा गया कि तुम ही लोग माहौल बिगाड़ते हो तुम लोग ऐसे ही पिटोगे इतने में एसडीएम के ड्राइवर ने, प्रबंधक और सहायक कर्मचारी को डंडे से मारा। पीड़ित बैंक अधिकारी ने कार्यवाही की मांग की है

वहीं कलेक्टर का कहना है यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है मैं गोटेगांव एसडीएम से बात करूंगा और अगर उनके ड्राइवर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आता है तो उन्हें हिदायत देते हुए कार्यवाही भी करूंगा।