विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभा सकते है मैक्सवेल: कमिंस
कैनबरा, 28 May — ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा कि छठा विश्व कप जीतने के उनके सपने को पूरा करने के लिए बल्ले और गेंद से हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 2 वनडे श्रृंखलायें जीती है।
मैक्सवेल ने यूएई में 5.0 से जीती श्रृंखला में तीन अर्धशतक जमाए थे। लंकाशर में खेलने से उन्हें इंग्लैंड के हालात के अनुरूप खुद को ढालने में मदद मिली। कमिंस ने कहा, उसने पिछले कुछ महीने में बल्ले और गेंद से हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह पूरे 10 ओवर फेंकने के लिए गेंदबाजी में भी एक विकल्प है। वह फील्डिंग में भी शानदार है यानी तीनों विभाग में उसका प्रदर्शन अच्छा है। वह हमारा छठा गेंदबाज है और अपना दिन होने पर वह दस ओवर भी डाल सकता है।