जबलपुर हाई कोर्ट के नार्थ ब्लॉक में लगी आग दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

जबलपुर जबलपुर के हाई कोर्ट के गेट नंबर 4 सामने वाली बिल्डिंग में भयानक आग लग गई जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के नार्थ ब्लॉक में आग लगी जिससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए इस घटना से हाई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल मच गया आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी पहुंचे और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया