पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया 20वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2019 का शुभारंभ
जबलपुर
20 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार hiको शाम 5-30 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में श्री भगवत िंसंह चौहान (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ रायसिंह नरवरिया अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( अपराध ) श्री शिवेश िंसह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमृत मीणा तथा रिटायर्ड पुलिस अधिकारीगण, एवं शहर के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
सर्वप्रथम आगमन पर मुख्य अतिथि, श्री भगवत िंसंह चौहान (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात आप 16 जिलो से आई टीमो के टीम मैनेजरो से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मंच पर पहुचें, मंच पर पहुंचते ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा श्री भगवत िंसंह चौहान (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर का अभिवादन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री भगवत िंसंह चौहान (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने गुब्बारे छोडते हुये शुभारंभ की उद्घोषणा कर सभी खिलाडियो को बधाई देते हुये कहा कि आप 5 दिनों तक जबलपुर मे ही रहकर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे निश्चित ही अच्छी यादें लेकर जायेंगे। यघपि कानून व्यवस्था आदि मे पुलिस बल व्यस्त रहता है किंतु फिर भी वे अपनी फिटनेस के लिये कुछ समय निकाल ही लेते हैं। खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ खेलना चाहिये इसलिये हममें खेल की भावना का गुण भी होना चाहिये, खिलाडी हमेंशा जीतने की भावना से खेलता है, अनुशाषित होता है, एवं लीडरशिप अच्छी होती है, यही कारण है कि पुलिस की भर्ती में खिलाडियों को प्राथमिकता दी जाती है। मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप खेल भावना से खेलेंगे। वर्तमान समय मे खेल के महत्व को बताने की आवश्यकता नहीं है, खेल तनाव दूर करने का एक माध्यम भी है। आप अपने हुनर एंव कौशल का प्रदर्शन करते हुये 5 दिन अपने पूरे जोश एंव उत्साह के साथ खेलें एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता मे आयोजित खेलो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाडियो का चयन इस वर्ष भोपाल मे आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता हेतु किया जायेगा। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भोपाल मे आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे जबलपुर जोन का नाम रोशन करेंगे।
. पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो से आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि आज दिनॉक 10-6-19 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया जिसका समापन दिनॉक 14 जून 2019 को होगा। इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 16 जिले, जबलपुर, उमरिया, सिंगरौली, सतना शहडोल, सीधी, सिवनी, रीवा, नरिंसहपुर, मण्डला, कटनी, छिंदवाडा, बालाघाट, अनूपपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, रेडियो जोन, के लगभग 425 खिलाडी भाग ले रहे है, । प्रतियोगिता मे 7 टीम गेम्स हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, क्रिकेट, एवं व्यक्तिगत स्पर्धा कुश्ती, वेटलिफिटिंग के अतिरिक्त एथलेटिक्स की समस्त प्रतियोगिताये जैसे दौड, कूद, एवं थ्रो आदि के इवेन्टस होगे। प्रतियोगिता मे आयोजित खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, कुश्ती, पुलिस मैदान पर एवं कबड्डी, वेट लिफ्टिंग इंडेर स्टेडियम खेल युवक कल्याण भवन मे तथा, व्हालीबॉल, बासकेट बॉल, हॉकी के गेम रेल्वे मैदान पर आयोजित होंगे। खेलों को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये खेल युवा कल्याण विभाग, रेल्वे विभाग के साथ ही सभी खेल संघों का सहयोग निर्णायक के रूप में प्राप्त किया जा रहा है।
शुभारम्भ के अवसर पर 200 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयेजन किया गया जिसमें जिला कटनी के आरक्षक रोशन तिवारी ने प्रथम, तथा जिला छिंदवाडा के आरक्षक प्रेम प्रकाश ने द्वितीय तथा जिला बालाघाट के अतुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।