शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं का डेरा निगम बना अंजान
जबलपुर शहर के मुख्य मार्गों पर इन दिनों आवारा पशुओं का डेरा जमाए हुए हैं खास बात तो यह है कि यह आवारा पशु मुख्य राह से निकलने वाले राहगीरों को परेशान करते हैं कई बार तो आवारा पशुओं की वजह से सड़क पर गंभीर एक्सीडेंट भी हो जाते हैं जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी निगम को नहीं है फिर भी वह शहर से आवारा पशुओं को पकड़ने में हीला हवाली बरत रहा है निगम का कुछ दिन पहले ही चला आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान इन दिनों ठंडे बस्ते में दिखाई दे रहा है शहर की पॉश कॉलोनियों में जैसे ग्रीन सिटी शिवनगर विजय नगर दमोह नाका सहित कई मुख्य मार्गों में आवारा पशु मुख्य मार्गों पर बिचड़ते देखे जा सकते हैं यह आवारा पशु सड़क पर ही खड़े होकर आपस में लड़ाई करते हैं जिनसे राहगीरों को निकलने में असुविधा भी होती है ग्रीन सिटी में रहने वाले नीलेश ने बताया कि कॉलोनी में आए दिन आवारा पशु आपस में ही लड़ते झगड़ते देखे जा सकते हैं कई बार तो राह पर ही आवारा पशुओं की वजह से एक्सीडेंट भी हो जाते हैं लेकिन निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में राहगीरों को मुख्य मार्गों से निकलने में काफी असुविधा हो रही है