उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम संपन्न
उमरिया- उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस के तहत प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उमरिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक और सामाजिक सरोकार की स्थिति है जिसके अंतर्गत व्यक्ति स्वयं की योग्यताओं को समझता है एवं रचनात्मक कार्य करता है और समाज के प्रति योगदान देने में सक्षम होता है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल के महत्व को बताते हुए बताया कि जीवन कौशल जागरूकता, सहानुभूति, रचनात्मक चिंतन,तनाव का सामना करना एवं भावनाओं का प्रबंध एवं निर्णय लेना एक कुशल जीवन कौशल एवं स्वस्थ मस्तिष्क व सकारात्मक भावनाओं को प्रदर्शित करता है।