जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कठार में किया गया श्रमदान
उमरिया । उमरिया जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान जोर पकड़ता जा रहा है । अभियान के तहत जल स्रोतों के संवर्धन और संरक्षण के लिये विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान में जनभागीदारी से जल संरक्षण का संकल्प साकार हो रहा है। प्राचीन जल संरचनाओं का जीर्णाेद्धार और नवीन जल संरचनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है।