जल गंगा संवर्धन विषय पर आयोजित हुई संगोष्‍ठी

म.प्र. जन अभियान परिषद सेक्टर बरेला में “जल गंगा संवर्धन अभियान” का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आज ग्राम परतला के सार्वजनिक कुआं में “जल गंगा संवर्धन” विषय पर स्थानीय लोगों की संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड समन्वय श्री विनायक राव वडनेरकर द्वारा जल संरक्षण विषय पर ग्रामीण क्षेत्र में किए जाने वाले अनेक प्रकार के जल संवर्धन के कार्यों की जानकारी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नवांकुर संस्था वेणु पांडुरंग सेवा न्यास के श्री प्रकाश बिस्पुते, परामर्शदाता डॉ. अमित पांडेय, डॉ नितेश कुमार पांडेय, संध्या बर्मा, रतिराम पटेल सहित बड़ी संख्‍या में आमजन उपस्थित रहे।