प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, वितरित की पुस्तकें व पेन

उमरिया . जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम द्वारा शा. माध्य. शाला मलियागुड़ा में स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती जी की चित्र पटल में मला अर्पण व दीप प्रज्वल कर किया गया। सरपंच लक्ष्मी लोकनाथ सिंह मरावी,विद्यालय प्रधान अध्यापक सारिका नामदेव,स्कूल चले अभियान हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी ने अवलोकन कर प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प दिए गए। उन्हें किताबें वितरित कर प्रवेश दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मलियागुड़ा पंचायत सरपंच लक्ष्मी लोकनाथ सिंह मरावी ने अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए कहा कि मेरी प्रारंभिक शिक्षा ऐसी शा. शाला से ही हुई है, जो पढ़ाई भौतिक रूप से यानी कक्षा में अध्ययन में होती है वह और किसी माध्यम से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है एवं जीवन निर्माण के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई कर अपनी शाला, नगर, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की बात कही।
स्कूल चले हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी ने बच्चों से कहा कि विद्यालय में निर्भीक होकर आएं। अपने जीवन में ज्ञान के दीपक को निरंतर जलाकर अपने भविष्य गढ़ने हेतु अभी से तत्पर हो जाएं।इस दौरान प्रधान अध्यापक सारिका नामदेव,विद्यालय शिक्षक फूल सिंह ठाकुर,शिक्षिका वर्षा निगम, प्रतीक्षा गौतम,सोनिका सिंह, स्कूल चले हम अभियान प्रेरक हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, खुशबू बर्मन,लक्ष्मी महोबिया, शिखा बर्मन, शिवांजलि सोनी,वैष्णवी बर्मन,मुस्कान महोबिया,महक सोनी,दीपू सेन, सौरव पांडेय, विद्यालय विद्यार्थी ओमकार जोगी,मोहित सिंह,जोया कुरैशी,आशिमा सिंह,अनुराग तिवारी,संजना देवी एवं सभी छात्र -छात्राएं, व अभिभाक गण उपस्थित रहे।