धरती आबा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारी बनायें कार्य योजना – कलेक्टर

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जन जातीय क्षेत्र के समुचित विकास , अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध करानें की दिशा में भारत सरकार व्दारा अभिनव पहल कर धरती आबा कार्यक्रम क्रियान्वित की जा रही है । योजना का उद्देश्य जन जातीय वर्ग के लोगों को मूल भूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आवागमन मार्ग, बिजली, शुध्द पेयजल, पषु पालन, कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी , आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । साथ ही जन जातीय संस्कृति , कला तथा उनके व्यंजनों को संरक्षित एवं सवंर्धित किया जाएगा । सभी विभागीय अधिकारी इस दिशा में प्रयास कर अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना तैयार कर नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सौंपे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।