फर्जी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें – कलेक्टर श्री सक्सेना
जबलपुर, 8 मार्च। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धारणाधिकार तथा आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व के कार्यों में प्रगति लायें, इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण से जिले की रैंकिंग में सुधार होगी। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने एक-एक प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार फील्ड विजिट करें और अपने-अपने कार्य को देखें। पेंडिंग प्रकरण न बढ़े इसके लिए लगातार उनके निराकरण करते रहें।