विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर युवा टीम ने कलेक्टर को औषधीय पौधा भेंट किया

उमरिया -विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को औषधि (तुलसी)का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है के संबंध में जानकारी दी। वेटलैंड्स पर्यावरण के फेफड़े हैं, और इन्हें संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। युवा टीम का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। युवाओं ने भविष्य में भी इसी तरह के अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य पर युवाओं की टोली द्वारा एक सप्ताह तक विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपण करेंगे। जिससे क्षेत्र की हरियाली और जैव विविधता को संवारने में मदद मिलेगी।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के महत्व को समझाना व नदी तटों के संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और परिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, खुशबू बर्मन,मुस्कान महोबिया, एकता सोनी,संजना केवट,साक्षी रैदास,लष्मी महोबिया, दीपिका मरकाम, महक सोनी व सभी उपस्थित रहे।