ग्राम छांदाकला में आयोजित शिविर में विधायक बांधवगढ, कलेक्टर , सीईओ जिला पंचायत हुए शामिल

उमरिया । प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में उमरिया जिले में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है । शिविर के माध्यम से आम जनों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से जो पात्र हितग्राही योजना का लाभ पानें से वंचित रह गये है, उन्हें लाभांवित करना शिविर का मुख्य उददेष्य है। उक्त आषय के विचार बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने ग्राम छांदाकला में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । आपने ग्रामीणों का आव्हान करते हुए कहा कि सभी जन इस शिविर का लाभ उठाएं ।
शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केदिं्रत अभियान है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन करके केंद्र और राज्य सरकार की चिन्हित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को प्रदाय किया जा रहा है।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि जन कल्याण अभियान 26 जनवरी तक संचालित किया जाएगा । जिसके माध्यम से आम जनों को सहज रूप से योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों व्दारा दिए गए आवेदनों को एक एक करके सुना गया तथा जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका निराकरण मौके पर किया गया तथा शेष के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।