प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स प्रारंभ

उमरिया – पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं संस्था प्रमुख प्रतिमा पटेल ,पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स 2025 (प्रथम बैच) प्रारंभ हो गया है । इस अवसर पर प्रतिमा पटेल पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया द्वारा सीडीआर विश्लेषण एवं सीसीटीवी में क्या देखना है के संबंध में जानकारी दी। करण सिंह मरावी निरीक्षक पीटीएस उमरिया थाने में संधारित होने वाले रजिस्टर व संधारण का तरीका एवं अल्फाबेट रजिस्टर की जानकारी दी । मीना आर्मी कार्यवाहक निरीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा भारतीय न्याय संहिता अध्याय 16, सारिका शर्मा कार्यवाहक निरीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा अपराध घटित होने पर पता साजी करने की लिए किए जाने वाला तरीके एवं प्रयास, राजवीर सिंह गुर्जर एडीपीओ पीटीएस उमरिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भाग 13 , श्रीकरण सिंह मरावी निरीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा मुल्जिम पेशी कोर्ट पेशी जेल दाखिला में प्रधान आरक्षक के कर्तव्य एवं सावधानियां, सारिका शर्मा निरीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा गुम इंसान की पताशाजी हेतु की जाने वाली कार्यवाही एवं एसओपी की जानकारी, सुनीता गुप्ता कार्यवाहक निरीक्षक पीटीएस उमरिया द्वारा मर्ग जांच की कार्यवाही आदि विषय पर शहडोल एवं बालाघाट जोन के अंतर्गत शहडोल,अनूपपुर,डिंडोरी,बालाघाट, मंडला जिलों से आए प्रधान आरक्षकों को ग्रुप स्टडी के साथ व्याख्यान भी दिया गया।