युवाओं ने सगरा तालाब में आयोजित किया स्वच्छता अभियान

उमरिया- राष्ट्रीय युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में स्वच्छता अभियान के तहत जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार युवा टीम उमरिया की टोली के द्वारा बिरसिंहपुर पाली का ऐतिहासिक सगरा तालाब में स्वच्छता अभियान आयोजित कर सगरा तालाब से पॉलीथिन प्लास्टिक मलवा आदि बाहर कर तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के आतालाब से बाहर निकालकर साफ करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। तालाब के किनारे अत्यधिक मात्रा में पड़ी हुई पॉलीथीन व प्लास्टिक को हटाया गया।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि तालाब के तीनों घाटों में आमजन के द्वारा फूल मालाओं व पूजन सामग्री का विसर्जन किया जाता है। लेकिन जिन पॉलीथीन के बैग में रखकर ये सामग्री लाई जाती है। उन बेग को भी वही किनारे फेंक दिया जाता है। इन घाटों को पॉलीथीन व प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास किया गया। साथ ही आमजन को प्लास्टिक व पॉलीथीन उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। खुशी सेन ने बताया कि हमारे द्वारा अनावश्यक सामग्री को तालाब या पानी के स्त्रोत में फेंकने से जल तो प्रदूषित होता ही है। साथ ही पानी मे रहने वाले जीव जंतुओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एवं वे इस प्रदूषण से मर भी जाते है। पूरा इकोसिस्टम खराब हो जाता है।ये रहे मौजूद इस अभियान में हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन,अनुसूइया दहिया,शिवंजली सोनी,दीपिका मरकाम,फरहाना खातून,रानी बैगा,एवम सभी उपस्थित रहे।